फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   67 year old men and 24 year old women tied knot, now they want police security

67 के बुजुर्ग ने 24 साल की लड़की से की शादी, हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

Fri, 08 Feb 2019 01:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 08 Feb 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
67 year old men and 24 year old women tied knot, now they want police security
67 के आदमी ने 24 साल की लड़की से की शादी - फोटो : Social Media

पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह संगरूर के जोड़े के जीवन और जीने की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करे। धूरी अनुमंडल के बलियां गांव के रहने वाले 67 साल के शमशेर सिंह और 24 साल की नवप्रीत कौर ने शादी की है। दोनों ने जनवरी में चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। 

विज्ञापन


शमशेर और नवप्रीत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुई थीं। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनका कहना था कि उन्हें अपने परिवार और रिश्तेदारों से जान का खतरा है।
विज्ञापन


जोड़े के वकील मोहित सदाना ने कहा, 'यह एक अनोखी शादी थी और परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इसीलिए जोड़ा हाईकोर्ट पहुंचा है। उनका कहना है कि उनके परिवार और रिश्तेदारों से उनकी जान को खतरा है। 4 फरवरी को कोर्ट ने संगरूर और बरनाला जिले के एसएसपी को यह निर्देश जारी किए हैं कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़े ने कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन उनके वकील का कहना है कि यह शादी वैध है। सदाना ने कहा, 'दोनों व्यस्क हैं और उन्हें शादी करने का पूरा अधिकार है। यह शादी वैध है क्योंकि दोनों का कोई जीवनसाथी नहीं हैं।' संगरूर के एसएसपी संदीप गर्ग ने हाईकोर्ट के आदेश की पुष्टि की और कहा कि जोड़े को कानून के अनुसार सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'पुलिस आदेश का पालन करेगी और उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी।' शमशेर के रिश्तेदारों ने इस शादी का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed