फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   65-year-old woman mauled to death by stray dogs in Kerala

केरल में दिल दहला देने वाली घटना, आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को नोंचकर मार डाला

Mon, 22 May 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 22 May 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
65-year-old woman mauled to death by stray dogs in Kerala

केरल में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई जहां 65 साल की एक महिला को कुत्तों ने नोचकर मौत के घाट उतार दिया। राजधानी में सुबुरबन बीच कंजीरमकुलम में ये दर्दनाक घटना सामने आई। परिवार के मुताबिक सिलुवम्मा नाम की महिला पर पुलुविला वीच पर कई कुत्तों ने हमला किया। कुत्तों के काटने के बाद घायल अस्था में महिला अस्पताल पहुंची। स्थानीय लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया। सिलुवम्मा के बेटे सेल्वम पर भी कुत्तों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो अपनी मां को बचा रहे थे।

विज्ञापन


सेल्वम के मुताबिक मेरी मां रात में बीच के नजदीक गई थी, लेकिन लौटी नहीं। जब मैं उन्हें खोजने निकला तो जो देखा वो बेहद आश्चर्यजनक था। उनपर लगभग 100 कुत्तों ने हमला कर दिया था। उनके पूरे शरीर से खून निकल रहा था। इसी तरह के एक अन्य मामले में नजदीकी इलाके पुल्लुविला में भी 52 वर्षीय महिला पर भी पिछली रात आवारा कुत्तों ने हमला किया। महिला ने कहा कि उसपर रात के 11.30 पर कुत्तों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। केरल में आवारा कुत्तों में बड़ा आतंक है, आए दिन लोगों पर आवारा कुत्ते हमला कर रहे हैं, जिन लोगों पर हमला हुआ है उनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल में 2.5 लाख के करीब आवारा कुत्ते मौजूद हैं। तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 5948 केस कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं पलक्कड़ में भी 4916 मामले जबकि कोलम में 3670, पथानामिट्टा में 2892, अलापुझा में 2967, एर्नाकुलम में 2070, त्रिशूर में 2044 और कोट्टयम में 1614 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed