फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   610 cases of Covid's new variant XBB1.16 found in India INSACOG data

COVID: भारत में नए वैरिएंट XBB1.16 के मिले 610 केस; स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से किया मॉक ड्रिल का आह्वान

Mon, 27 Mar 2023 09:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

इनसाकॉग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए वैरिएंट XBB1.16 नमूने पाए गए हैं। इस वैरिएंट के कारण सामने आने वाले कोविड मामलों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (164) और गुजरात (164) में पाई गई है।

विज्ञापन
610 cases of Covid's new variant XBB1.16 found in India INSACOG data
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

देशभर में कोविड के XXB 1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना वायरस के मामलों में हालिया वृद्धि के पीछे यह वैरिएंट हो सकता है। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।  इनसाकॉग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविड-19 की जीनोम सिक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था। 

विज्ञापन


इनसाकॉग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नमूने पाए गए हैं। इस वैरिएंट के कारण सामने आने वाले कोविड मामलों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (164) और गुजरात (164) में पाई गई है। इसके बाद तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले सामने आए हैं। XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूनों में इस वैरिएंट के लिए परीक्षण सकारात्मक आया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Covid-19: पांच हफ्तों में नौ गुना तक बढ़ा संक्रमण, स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह- इन चार 'T' पर दें विशेष ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में हाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1805 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10 हजार का आंकड़ा पार कर गया है। 

केंद्र ने राज्यों के साथ कोविड-19 और टीकाकरण प्रगति के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। केंद्र ने सकारात्मक नमूनों के पूरे जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान देने के साथ निगरानी को मजबूत करने, आरटी-पीसीआर परीक्षण बढ़ाने और अस्पतालों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed