{"_id":"5f72414c72e2dd42917d5cfb","slug":"61-percent-reduced-sales-of-houses-in-7-cities-due-to-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट से 7 शहरों में 61 फीसदी घटी मकानों की बिक्री: जेएलएल इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट से 7 शहरों में 61 फीसदी घटी मकानों की बिक्री: जेएलएल इंडिया
Tue, 29 Sep 2020 01:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
home - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट से रियल एस्टेट क्षेत्र में बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। देश के शीर्ष-7 शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान मकानों की बिक्री 61 फीसदी घटकर 14,415 इकाई रह गई।
विज्ञापन
जेएलएल इंडिया ने कहा...तिमाही आधार पर बिक्री में 34 फीसदी तेजी
संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की समान अवधि में 7 शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में 36,826 मकान बिके थे। जुलाई-सितंबर में मुंबई में 4,135, दिल्ली-एनसीआर में 3,112, हैदराबाद में 2,122, बंगलूरू में 1,742, चेन्नई में 1,570, पुणे में 1,344 और कोलकाता में 390 मकान बिके। आंकड़ों के मुताबिक, तिमाही आधार पर अप्रैल-जून के मुकाबले जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री 34 फीसदी बढ़ी है। जेएलएल इंडिया के सीईओ रमेश नायर ने कहा, हम आवास बाजार को लेकर सतर्क तरीके से आशान्वित हैं।
विज्ञापन