फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   600 selected teachers wandering for joining

दस साल पहले हुआ था छह सौ शिक्षकों का चयन, अब तक नहीं मिली पोस्टिंग

Thu, 07 Jul 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
600 selected teachers wandering for joining
- फोटो : Getty

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 10 वर्ष पूर्व चयनित शिक्षकों का समायोजन नहीं होने से वह दोराहे पर खड़े हैं। 2006 से लेकर 2010 तक चयन बोर्ड से लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर चुने गए छह सौ से अधिक चयनित शिक्षकों को चयन के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के पदों पर चुने गए यह शिक्षक प्रदेश सरकार के अनिर्णय के शिकार हैं। चयन बोर्ड की ओर से नियुक्ति नियमावली में संशोधन के लिए अनुरोध पत्र तीन वर्ष पूर्व सरकार के पास भेजा गया था। सरकार की ओर से चयन बोर्ड नियमावली में संशोधन नहीं किए जाने से चयनित शिक्षक आर्थिक तंगी के शिकार हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होने के बाद शिक्षकों को आवंटित विद्यालय प्रबंधन की ओर से ज्वाइन नहीं कराने पर यह शिक्षक चयन बोर्ड, संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक एवं चयन बोर्ड के बीच बीते छह वर्ष से अधिक समय से चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 selected teachers wandering for joining
प्रतीकात्मक चित्र

चयन बोर्ड से नियुक्ति पत्र लेकर जब यह अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय पहुंचे तो प्रबंधन ने पद खाली नहीं होने, प्रमोशन से पद भरे होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। हाईकोर्ट की ओर से चयनित शिक्षकों के मनमाने समायोजन पर आदेश दिया था कि इन शिक्षकों का चयन जिस विज्ञापन और पद के सापेक्ष हुआ है, उसी पर उनका समायोजन किया जाए।

कोर्ट के इस निर्णय के बाद सरकार ने आश्वासन दिया था कि विधान सभा में प्रस्ताव लाकर नियमों में संशोधन करेगी। आश्वासन के तीन वर्ष बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका है। सरकार की ओर से टीजीटी-पीजीटी शिक्षक नियमावली में संशोधन किए बिना चयनित शिक्षकों को नियुक्ति मिलना संभव नहीं है।

अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर यह चयनित शिक्षक कई बार आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। चयन बोर्ड के अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि बिना शासन की अनुमति के इन शिक्षकों को नियुक्ति मिलना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed