फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   60 year old Man arrested for Sexual harassment and pregnating of Class VII tribal girl

प्रिंसिपल के पति ने सातवीं कक्षा की छात्रा को दुष्कर्म कर किया गर्भवती, मेडिकल जांच से हुआ खुलासा

Sun, 08 Dec 2019 04:37 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Dec 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
60 year old Man arrested for Sexual harassment and pregnating of Class VII tribal girl
सांकेतिक तस्वीर

ओडिशा में 60 साल के व्यक्ति द्वारा एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा के कोरापुट जिले में पुलिस ने अनुसूचित जन जाति स्कूल की संचालिका के पति को सातवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जेपोर शहर के बाल संरक्षण अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण गुंटुपली ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पेहचान राजेंद्र नाथ (60) के रुप में हुई है। उसे कल गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात कबूल ली है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र पत्नी को स्कूल परिसर में मिले सरकारी क्वाटर में रहता था। आरोपी किसी न किसी बहाने छात्रा को क्वाटर में बुला लेता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। वो छात्रा डराता-धमकाता भी था जिस से वो किसी को इस बारे में न बता दे। आरोपी कई महींनो तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता  रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरापुट जिले के डीसीपीओ राजश्री दास ने बताया कि छात्रा की मेडकिल जांच कराई गई जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कहा कि स्कूल की संचालिका के खिलाफ पति को सेवाश्रम हॉस्टल परिसर में रखने पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिजनों ने स्कूल संचालिका और उसके पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed