फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   60 Percent corona patients in Mumbai slums 12 out of 24 wards of BMC susceptible

मुंबई की झुग्गी बस्तियों में हैं 60 फीसदी कोरोना मरीज, बीएमसी के 24 में से 12 वार्ड अतिसंवेदनशील

Sat, 06 Jun 2020 09:18 PM IST
Rohit Ojha सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
60 Percent corona patients in Mumbai slums 12 out of 24 wards of BMC susceptible
Dharavi - फोटो : Twitter

कोरोना संक्रमण का कहर झेल रही मुंबई में 60 फीसदी कोविड-19 के मरीज झुग्गी बस्तियों से हैं। इन झुग्गी बस्तियों में महानगर की 60 फीसदी जनता रहती है, जहां कोरोना संक्रमण का सबसे भयानक रूप देखा जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 24 वार्डों में से 12 वार्ड अतिसंवेदनशील हैं। इन वार्डों में भी झुग्गी बस्तियों की बहुतायत है।

विज्ञापन


मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 46 हजार से अधिक हो चुकी है, लेकिन 12 अतिसंवेदनशील वार्डों में 30,533 कोरोना के मरीज हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी कोरोना संक्रमण का मुख्य हॉटस्पॉट है। जबकि कुर्ला, अंधेरी, जोगेश्वरी, विलेपार्ले, खार, बांद्रा, सांताक्रुज, परेल, चेंबूर, भांडुप, घाटकोपर, भायखला और वरली में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हैं। बीएमसी ने प्रशासनिक दृष्टि से मुंबई को 24 वार्डों में बांटा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इन 12 वार्डों में हैं 30 हजार से ज्यादा मरीज

  • जी-नार्थ वार्ड- धारावी, माहिम, दादर -3372
  • एल वार्ड- कुर्ला, चांदिवली, घाटकोपर -2974
  • के ईस्ट वार्ड- भायखला -2841
  • एफ-एन वार्ड- वडाला, सायन कोलिवाड़ा -2830
  • के-वेस्ट वार्ड- अंधेरी, जोगेश्वरी -2679
  • एच-ईस्ट वार्ड-सांताक्रुज, बांद्रा, खार -2568
  • एफ-साऊथ वार्ड- कालाचौकी, शिवड़ी -2400
  • जी-साऊथ वार्ड- वरली, परेल -2315
  • एन वार्ड- विक्रोली, घाटकोपर -2271
  • एम-ईस्ट वार्ड-चेंबूर, गोवंडी, मानखुर्द, शिवाजीनगर -2246
  • एस वार्ड- भांडुप, कांजुरमार्ग -2080
  • पी नार्थ वार्ड-कांदिवली, मलाड, गोरेगांव -1957
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed