फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 may big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 06 May 2019 06:47 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 06 May 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
6 may big news all day long update on amarujala

राजनाथ, सोनिया, राहुल, स्मृति के भाग्य का फैसला आज, यूपी की 14 सहित देश की 51 सीटों पर मतदान

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत 7 राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार को होने वाला मतदान भाजपा के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं का मुकाबला है। बीते चुनाव में पार्टी ने अपने दम पर 39 तो राजग ने इनमें से 42 सीटों पर कब्जा जमाया था। पांचवां चरण इसलिए भी अहम है कि इसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी सहित 5 केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व सीएम के भाग्य का फैसला होगा।

पढें पूरी खबर..
विज्ञापन



रूस : उड़ते विमान में लगी आग, 41 की मौत, कई घायल

रूस में रविवार को हुए विमान हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सरकारी विमानन कंपनी एरोफ्लॉट के विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 78 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें पूरी खबर..



IPL 2019 में ये चार टीमें खेलेंगी प्लेऑफ, ऐसे होंगे आगे के मुकाबले

इंडियन टी-20 लीग में रविवार को सभी ग्रुप मुकाबले खत्म हो गए। लीग के 56वें मुकाबले में मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में मेजबान मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में कोलकाता को हराकर लीग से बाहर कर दिया। कोलकाता की हार के साथ ही इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में प्लेऑफ खेलने के लिए 4 टीमों का फैसला भी हो गया।

पढें पूरी खबर..


J&K: चुनाव से पहले शोपियां व पुलवामा में भारी हिंसा, कई स्थानों पर सुरक्षाबलों पर भीड़ ने किया पथराव

अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए शोपियां तथा पुलवामा जिले में सोमवार को होने वाले चुनाव से एक दिन पहले भारी हिंसा हुई। आतंकियों ने मतदान केंद्र बने एक स्कूल व पंचायत घर को आग लगा दी। कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

पढें पूरी खबर..


पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक सैन्य अधिकारी व चार जवान घायल

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के मनकोट और राजोरी जिले के केरी सेक्टर में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू की। इसमें एक सैन्य अधिकारी सहित पांच जवान और एक पोर्टर घायल हुआ है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर किया गया है।

पढें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed