{"_id":"592fe15a4f1c1b5365bdaf1b","slug":"6-died-in-yamuna-expressway-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में छह की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में छह की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
Updated Thu, 01 Jun 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात करीब 12.30 बजे मिढावली के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी कार को अनियंत्रित रोडवेज बस ने रौंद दिया। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के मिढावली के पास इस हादसे के होते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में बैठे यात्रियों में भी चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि फोर्ड की फिगो कार देर रात दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी।
मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और दो लड़कियां शामिल हैं। यह सभी कार में बैठे थे। हाईवे पर जहां हादसा हुआ। थानाध्यक्ष सादाबाद केपी सिंह के अनुसार तीनों घायल भी कार सवार हैं। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बस अनियंत्रित होकर कार के ऊपर ही पलट गई, जिससे कार के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक न मिला। कार के पूरी तरह परखचे उड़ गए। एसओ के अनुसार हाईवे पर सुनसान जगह में कार रोकी थी, तभी हादसा हुआ।