{"_id":"63330f767516806dc37a8f98","slug":"6-arrested-in-cybercrime-cases-in-jharkhand-deoghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: देवघर में साइबर अपराध के मामलों में 6 गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन समेत यह हुआ बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड: देवघर में साइबर अपराध के मामलों में 6 गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन समेत यह हुआ बरामद
Tue, 27 Sep 2022 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:04 PM IST
सार
इनके पास से 14 मोबाइल फोन, 27 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, दो चेकबुक और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के विभिन्न मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तारियां टाउन थाना क्षेत्र के कोरियासा, मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव, पालोजोरी थाना क्षेत्र के बारामसोली गांव और मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड से की गई। इनके पास से 14 मोबाइल फोन, 27 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, दो चेकबुक और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म कांड में फास्ट ट्रैक से सुनवाई होगी: SP
वहीं, पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले 22 साल की महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस अदालत से फास्ट ट्रैक सुनवाई की अपील करेगी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए है और उसकी चिकित्सीय जांच भी हो चुकी है।
विज्ञापन