{"_id":"5e150a978ebc3e8803061829","slug":"6-8-percent-increase-in-per-capita-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर हुई देश की प्रति व्यक्ति आय, 6.8 फीसदी की वृद्धि का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेहतर हुई देश की प्रति व्यक्ति आय, 6.8 फीसदी की वृद्धि का अनुमान
Wed, 08 Jan 2020 04:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
देश की प्रति व्यक्ति मासिक आय 2019-20 के दौरान 6.8 फीसदी वृद्धि के साथ 11,254 रुपये होने का अनुमान है। राष्ट्रीय आय पर मंगलवार को जारी हुए सरकारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। इससे पहले 2018-19 में प्रति व्यक्ति मासिक आय 10,534 रुपये रही थी।
विज्ञापन
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 135050 रुपये रहने का अनुमान है जो महज 6.8 फीसदी की वृद्धि है। हालांकि पिछले वर्ष 2018-19 में 10 फीसदी बढ़त के साथ यह 1,26,406 रुपये रही थी। गौरतलब है कि प्रति व्यक्ति आय से देश की समृद्धि का संकेत मिलता है।
विज्ञापन