फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 000 million assets will seize of vijaya Mallya

माल्या की 6000 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 08 Aug 2016 06:08 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 08 Aug 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
6 000 million assets will seize of vijaya Mallya

बैंकों को नौ हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ ताजा कार्रवाई के तहत उनकी छह हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी है।

विज्ञापन


बैंक लोन धोखाधड़ी केस के तहत माल्या और अन्य के खिलाफ मनी लांडरिंग मामले की जांच कर रहे प्रत्यावर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या की संपत्ति को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। माल्या के विशेष अदालत में हाजिर नहीं होने पर प्रीवेंशन ऑफ मनी लांडरिंग एक्ट (धन शोधन निरोधक कानून) के तहत ईडी दोबारा उनकी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने माल्या और उनके परिवार के कुछ शेयरों के अलावा चल और अचल संपत्तियों की पहचान कर ली है। जांच का दायरा बढ़ाने की योजना के मकसद से इन संपत्तियों को जब्त करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या के अलावा इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।  संपत्तियों के बारे में ब्योरा जुटाने के लिए ईडी पहले ही बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को पत्र लिख चुका है।

ईडी इस प्रयास में भी है कि माल्या के हाजिर होने को लेकर विशेष अदालत से घोषणा पत्र जारी कराया जा सके। इस आदेश को को दोबारा विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि भारत-ब्रिटेन म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी) के तहत माल्या को भारत वापस लाया जा सके। 

 

माल्या के खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंटों खासकर गैरजमानती वारंट का जिक्र करते हुए गत जून में भी ईडी ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह माल्या के हाजिर होने से संबंधित घोषणा पत्र जारी करे।  गौरतलब है कि ईडी अब तक माल्या की 1411 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed