फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   55 per cent of people justified not voting against Russia

रिपोर्ट : 55 फीसदी लोगों ने रूस के खिलाफ वोट न करने को सही बताया, तीन-चौथाई से ज्यादा नागरिक ऑपरेशन-गंगा से संतुष्ट

Thu, 10 Mar 2022 06:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 06:13 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद व आम सभा में मतदान से अलग रहकर भारत ने सही किया। इसी सवाल के जवाब में 14 प्रतिशत ने यूक्रेन का समर्थन किया और रूस पर अमेरिका व यूरोप द्वारा लगाई पाबंदियों को सही माना।

विज्ञापन
55 per cent of people justified not voting against Russia
Operation Ganga - फोटो : twitter

विस्तार

करीब 21 हजार लोगों पर सर्वे कर एक एजेंसी लोकल सर्किल्स ने रिपोर्ट दी है कि ऑपरेशन गंगा से 77 प्रतिशत भारतीय संतुष्ट हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में 55 प्रतिशत ने कहा कि यूक्रेन-रूस मामले को भारत सरकार ठीक तरीके से संभाल रही है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद व आम सभा में मतदान से अलग रहकर भारत ने सही किया। इसी सवाल के जवाब में 14 प्रतिशत ने यूक्रेन का समर्थन किया और रूस पर अमेरिका व यूरोप द्वारा लगाई पाबंदियों को सही माना।
विज्ञापन


वहीं 20 प्रतिशत ने रूस पर आगे भी मतदान में रूस के खिलाफ वोट न करने, लेकिन लंबे समय में रूस से दूर होने का समर्थन किया। सर्वे में 341 शहरों के लोगों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी हमले बढ़े, तो गिरा भारतीयों का समर्थन 

  • रूस द्वारा यूक्रेन पर जैसे जैसे युद्ध तेज किया जा रहा है, भारतीयों का उसे समर्थन गिरता जा रहा है। 26 फरवरी को इसी सर्वे में 73 प्रतिशत लोगों ने रूस मामले
  • में सरकार के रुख का समर्थन किया था। 28 फरवरी को यह प्रतिशत 62 पर आ गया तो इस बार यह 55 प्रतिशत दर्ज हुआ।
  • ऑपरेशन गंगा : 59 प्रतिशत ने शानदार बताया : 77 प्रतिशत ने इस ऑपरेशन पर संतोष जताया। इस 77 में 59 प्रतिशत ने इसे शानदार काम तो 18 प्रतिशत ने
  • तुलनात्मक रूप से अच्छा कदम बताया। वहीं बाकी 23 में से 13 प्रतिशत ने इसे औसत करार दिया, 5 ने खराब और 3 ने बेहद खराब माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed