Covid Update : कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 1.61 फीसदी, केरल ने फिर जोड़ी 12 मौतें
देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 4,45,53,042 हो गया है। सक्रिय केस की कुल केस से तुलना करें तो ये 0.10 फीसदी हैं। कोरोना रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 126 की बढ़ोतरी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 46,342 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 5,291 लोग महामारी से उबर गए। कोरोना से मौतों के आंकड़े में 26 का इजाफा हुआ है। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गई 12 पुरानी मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है।
देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 4,45,53,042 हो गया है। सक्रिय केस की कुल केस से तुलना करें तो ये 0.10 फीसदी हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 126 की बढ़ोतरी हुई है।
#COVID19 | India reports 5,443 fresh cases and 5,291 recoveries in the last 24 hours.
Active cases 46,342
Daily positivity rate 1.61% pic.twitter.com/WQZxu6Zubi — ANI (@ANI) September 22, 2022