फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   542 people killed in swine flu this year

देश में इस साल स्वाइन फ्लू ने ली 542 लोगों की जान, महाराष्ट्र सबसे ऊपर

Tue, 23 Oct 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
542 people killed in swine flu this year

पिछले साल के मुकाबले इस बार स्वाइन फ्लू और उससे होने वाली मौत के मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल देश भर में जहां स्वाइन फ्लू से 2,270 लोगों ने जान गंवाई थी वहीं इस बार 14 अक्तूबर तक 542 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही पिछले साल 38,811 मामले सामने आए थे, वहीं इस बार 6,803 की ही अब तक पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक स्वाइन फ्लू से 217 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। 14 अक्तूबर तक महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कुल 1,793 मामले सामने आए। वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान है। यहां कुल 1,912 मामले सामने आए जिनमें 192 लोगों की जान गई। 
विज्ञापन


वहीं 45 मौतों के साथ गुजरात तीसरे नंबर पर है। यहां 1,478 मामले सामने आए। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 111 मामलों की पुष्टि होने के साथ ही एक मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में समीक्षा कर अधिकारियों को लगातार मामलों पर नजर बनाए रखने के कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed