{"_id":"5a4964654f1c1b4c528bcafe","slug":"53-thousand-temporary-jobs-fell-in-january-march-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी-मार्च 2017 में 53 हजार अस्थाई नौकरियां घटीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जनवरी-मार्च 2017 में 53 हजार अस्थाई नौकरियां घटीं
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Jan 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
जॉब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से अब भी अस्थायी (कैजुअल) श्रमिक सबसे अधिक प्रभावित हैं। लेबर ब्यूरो के सर्वे के अनुसार, 2017 के शुरुआती तीन महीनों के दौरान आठ चुनिंदा क्षेत्रों में अस्थायी नौकरियों में 53 हजार की गिरावट रही। हालांकि, विनिर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में नौकरियों में कुल मिला कर सुधार दिखा। देशभर में इस स्तर पर आठ क्षेत्रों में नौकरियों में 1.85 लाख का इजाफा हुआ, जिनमें से 59 हजार महिलाओं और 1.26 लाख पुरुषों को रोजगार मिला है।
श्रम मंत्रालय के अधीन आने वाले लेबर ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक, इस दौरान इन क्षेत्रों में स्थायी (रेगुलर) श्रमिकों की संख्या में 1.97 लाख और अनुबंध श्रमिकों की संख्या में 26 हजार की वृद्धि हुई, जबकि अस्थायी श्रमिकों की नौकरियों में 53 हजार की गिरावट आई है। सर्वे में कहा गया है कि आवास एवं रेस्तरां और आईटी/ बीपीओ को छोड़कर अन्य छह क्षेत्रों में अस्थायी श्रमिकों के रोजगार में गिरावट आई है।
पढ़ें- नोटबंदी के बाद मार्च तक जब्त की गई 900 करोड़ की परिसंपत्ति
विज्ञापन
सर्वे से पता चला है कि पिछली तिमाही तुलना में सभी आठ क्षेत्रों में सकारात्मक रुख देखने को मिला था। विनिर्माण क्षेत्र में 1.02 लाख, स्वास्थ्य क्षेत्र में 31 हजार, व्यापार क्षेत्र में 29 हजार, आईटी/बीपीओ में 13 हजार, परिवहन में तीन हजार, आवास एवं रेस्तरां में तीन हजार और निर्माण में दो हजार व शिक्षा में हजार रोजगार उत्पन्न हुए।