{"_id":"58aab88c4f1c1b0853b230a9","slug":"500-liquor-shops-closed-in-the-tamil-nadu-first-orders-of-cm-palaniswamy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में बंद होगी शराब की 500 दुकानें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में बंद होगी शराब की 500 दुकानें
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इदापद्दी के. पलनीस्वामी ने राज्य में 500 सरकारी शराब की दुकानें बंद करने की सोमवार को घोषणा की है। पलनीस्वामी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह घोषणा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) की दिवंगत सुप्रीमो जे जयललिता के वादे के तहत की गई है।
जयललिता ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में शराब की सरकारी दुकानें बंद करने का वादा किया था। उन्होंने अपने चुनावी वादे के तहत मई 2016 में शराब की 500 सरकारी दुकानें बंद करने का आदेश भी दिया था। पलनीस्वामी ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी याद दिलाई।
यह मुख्यमंत्री के रूप में पलनीस्वामी के दिए गए पहले पांच आदेशों में शामिल है। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री बनने के बाद पलनीस्वामी ने 18 फरवरी को राज्य विधानसभा में महत्वपूर्ण विश्वास मत हासिल किया था।

दोपहिया वाहनों पर महिला को सब्सिडी
जो प्रदेश के लिए लागू की जायेंगी। शराबबांदी के अलावा पलानीसामी ने प्रदेश की एक लाख महिलाओं को दोपहिया वाहन खरीदने पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देने का फैसला किया है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को मिलनो वाली सहयोग राशि को बढ़ाकर 18,000 कर दिया है।
पलानीसामी की इस योजना से करीब एक लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में करीब 5000 मछुआरों को घर देने का फैसला किया है। इसके लिए 85 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई है। पलानीसामी सरकार ने जल्द ही साफ पीने का पानी मुहिया करवाने के साथ सुखा पीड़ित किसानों को सहायता राशि देने का फैसला भी किया है।