{"_id":"5ed469108ebc3e907d0837d2","slug":"50-thousand-cases-in-one-week-india-become-seventh-worst-hit-nation-by-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: एक हफ्ते में 50 हजार बढ़े मामले, दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: एक हफ्ते में 50 हजार बढ़े मामले, दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत
Mon, 01 Jun 2020 08:08 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:08 AM IST
सार
- रविवार को भारत दुनिया में कोरोना वायरस के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया।
- एक हफ्ते में देश में कोविड-19 मामलों में लगभग 50,000 की वृद्धि हुई।
- भारत में मरीजों के ठीक होने की दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
भारत में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को भारत दुनिया में कोरोना वायरस के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया। 10वें से सातवें स्थान पर पहुंचने में भारत को केवल एक हफ्ते का समय लगा। इस दौरान देश में कोविड-19 के मामलों में लगभग 50,000 की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
25 मई को भारत ईरान को पछाड़कर दुनिया का कोरोना महामारी से त्रस्त दसवां देश बना था। तब हमारे यहां मामलों की संख्या 1.38 लाख थी। रविवार को यह आंकड़ा 1.82 लाख पर पहुंच गया। हालांकि भारत अमेरिका से अब भी बहुत दूर है जो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
विज्ञापन
अमेरिका में 18 लाख से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पांच लाख मामले हैं। तीसरे नंबर पर रूस है जहां कोरोना के तीन लाख मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपनी बड़ी आबादी के बावजूद कई अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार चार चरणों का लॉकडाउन लागू करने के बाद अब अर्थव्यवस्था को खोल रही है लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। भारत में मरीजों के ठीक होने की दर में भी इजाफा हुआ है। पिछले हफ्ते यह दर 42 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 47 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में वायरस का तेजी से प्रसार नहीं हुआ है जैसा कि कई अन्य देशों में देखा गया है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटों (शनिवार और रविवार के बीच) में 8,380 नए मामले सामने आए। यह अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 89,995 जबकि 86,983 मरीज ठीक हो चुके हैं।
शनिवार सुबह से अब तक 193 लोगों की मृत्यु हुई है। जिनमें से 99 महाराष्ट्र, 27 गुजरात, 18 दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान से नौ, पश्चिम बंगाल में सात, तमिलनाडु और तेलंगाना में छह, बिहार में पांच, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब में दो और हरियाणा और केरल में एक-एक मौत हुई है।