{"_id":"6af147b3dc9c65387a052ffd","slug":"50-persons-rescued-after-fire-in-thane-highrise-no-casualties-maharashtra-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत? ठाणे की 17 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 50 लोगों का रेस्क्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत? ठाणे की 17 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 50 लोगों का रेस्क्यू
Mon, 09 Nov 2026 10:03 AM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:03 AM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे में दिवाली की रात 17 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। ड्रोन और दमकल की मदद से करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन ठाणे में 17 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में दिवाली के दिन एक 17 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिवाली की आतिशबाजी के बीच आग की घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने सोमवार को बताया कि आग रविवार रात करीब 8:30 बजे शहर के वागले एस्टेट इलाके में स्थित रहेजा गार्डन परिसर की कार्लाइल बिल्डिंग में लगी। इस इमारत में कुल 28 फ्लैट हैं।
सातवीं से 14वीं मंजिल तक कैसे फैली आग?
अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की सातवीं से 14वीं मंजिल तक फैल गई। इसके अलावा ऊंची इमारत के डक्ट में भी आग लग गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई और बड़े पैमाने पर आपातकालीन अभियान शुरू करना पड़ा। आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां, दो स्काई-लिफ्ट दमकल वाहन, पानी के टैंकर और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दमकलकर्मियों ने भी बचाव अभियान में मदद की।
विज्ञापन
ड्रोन की मदद से तलाशे गए फंसे लोग
बचाव अभियान के दौरान आग के स्रोत का पता लगाने और ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों की स्थिति जानने के लिए ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। आपातकालीन बचाव दल ने करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, फंसे हुए लोगों को इमारत की छत और निर्धारित सुरक्षित स्थानों के रास्ते बाहर निकाला गया।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया जायजा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव अभियान की निगरानी की और स्थिति का जायजा लिया। आग पर सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे तक काबू पा लिया गया। इसके बाद इमारत में कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि आग दोबारा न भड़के। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
घटनास्थल का दौरा करने वालों में ठाणे के लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के, ठाणे नगर निगम आयुक्त सौरभ राव, जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल और महापौर शर्मिला पिंपोलकर भी शामिल रहे।