{"_id":"64b45b061fe8b97e330d40f4","slug":"5-women-among-9-held-in-connection-with-woman-s-killing-in-manipur-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: नागा समुदाय की महिला की हत्या; पांच महिलाओं समेत नौ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: नागा समुदाय की महिला की हत्या; पांच महिलाओं समेत नौ लोग गिरफ्तार
Mon, 17 Jul 2023 02:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:33 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता मारिंग नागा समुदाय से थी। वहीं, यह भी पता चला है कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सॉओमबुंग इलाके में एक महिला की नृशंस हत्या के मामला सामने आया है। इस मामले में इंफाल पुलिस ने रविवार को पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मणिपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महिला का शव शनिवार शाम को उसके आवास से बरामद किया गया था। महिला की उम्र 50 वर्ष के बीच थी और उसके चेहरे पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया रि भागने से पहले हमलावरों ने उसका चेहरा बिगाड़ दिया था।
विज्ञापन
मणिपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि केइबी हेइककमपाल मैनिंग चिंग इलाके में महिला की हत्या के मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस सिलसिले में दो हथियार, पांच राउंड गोला बारूद और एक कार जब्त की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता मारिंग नागा समुदाय से थी। वहीं, यह भी पता चला है कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थी। महिला का शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी ली। उन्होंने हत्यारों की पहचान करने के लिए लोगों के बयान भी दर्ज किए।