फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 teenager drown in river in Devbhumi Dwarka after celebrating Dhuleti

गुजरात: अलग-अलग घटनाओं में 11 लोग डूबे, धुलेटी मनाने के बाद नहाते समय हुआ हादसा

Fri, 18 Mar 2022 09:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क अमर उजाला, द्वारका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

गुजरात के द्वारका में होली के मौके पर हादसा हो गया। यहां नदी में नहा रहे पांच किशोर नदी में डूब गए। 

विज्ञापन
5 teenager drown in river in Devbhumi Dwarka after celebrating Dhuleti
एनडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में शुक्रवार को धुलेती उत्सव के बाद अलग-अलग घटनाओं में सात किशोरों सहित 11 लोग डूब गए। घटनाएं देवभूमि द्वारका, खेड़ा और महिसागर जिलों में रिपोर्ट की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। दरअसल, रंगों का त्योहार धुलेती राज्य में होली के एक दिन बाद मनाया जाता है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देवभूमि द्वारका में धुलेती मनाने के बाद नहाने के लिए पानी में उतरे पांच लड़के त्रिवेणी नदी में डूब गए। उनकी पहचान जीत लुहार (16), हिमांशु राठौड़ (17), भूपेन बगड़ा (16), धवल चंदेगरा (16) और हितार्थ गोस्वामी (16) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


भानवड़ पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर निकुंज जोशी ने बताया कि भानवड़ और खंभालिया कस्बों के दमकल कर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ शवों को निकाला। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेड़ा जिले के वासो तालुका के जारोल गांव के पास धुलेती मनाने के बाद दो किशोर झील में डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मृतक की पहचान जारोल गांव निवासी प्रीतेश सोलंकी (15) और सागर सोलंकी (14) के रूप में की। पड़ोसी महिसागर जिले में वानकबोरी बांध के पास महिसागर नदी में डूबने से चार अज्ञात युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed