फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIX Earthquakes Jolt Jammu Kashmir and Ladakh within 24 hours

जम्मू कश्मीर-लद्दाख: 24 घंटों में 6 बार आया भूकंप; दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, बाल-बाल बची जानें

Sun, 18 Jun 2023 09:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:20 AM IST
सार

Earthquake Today News: मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर आए 3.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ पहाड़ी रामबन जिला था। भूकंप के बाद जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
SIX Earthquakes Jolt Jammu Kashmir and Ladakh within 24 hours
Earthquake : भूकंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों में करीब छह बार जमीन को कांपते हुए महसूस किया गया। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में तो महज 11 मिनट के अंतराल पर ही लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल है। हालांकि, खुशनसीबी की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

कहां और कितने बजे महसूस किए गए झटके

  1. सबसे पहले भूकंप जम्मू-कश्मीर में शनिवार दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.0 थी। 
  2. दूसरा झटका लेह में रात करीब 9 बजकर 44 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.5 बताई जा रही। 
  3. तीसरा झटका भारत-चीन बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर के डोडा में रात 9 बजकर 55 मिनट पर आया, इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। बता दें, पिछले पांच दिनों में डोडा जिले में यह सातवां भूकंप था।
  4. विज्ञापन
  5. पूर्वोत्तर लेह में चौथा भूकंप महसूस किया गया। यह रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.1 बताई गई। 
  6. विज्ञापन
    विज्ञापन
  7. वहीं, पांचवा और आखिरी झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी दोबारा 4.1 ही रही
  8. छठा भूकंप रविवार सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर आया। लेह से 279 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.3 बताई जा रही है।

(स्त्रोत- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी)

इस साल कई बार कांपी धरती

भूकंप के बाद जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर 2.03 बजे आए 3.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ पहाड़ी रामबन जिला था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर धरती की सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। इस दौरान घरों में दरारें भी देखने को मिली थी। अगर पिछले एक हफ्ते की बात की जाए तो खासकर डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed