फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 crore youth of 15-18 years fully vaccinated in India

Corona Vaccination: देश ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 15-18 साल के एक करोड़ युवाओं को लगी वैक्सीन की दोनों डोज

Wed, 09 Feb 2022 12:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

भारत ने वैक्सीनेशन में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है. 1 करोड़ युवा वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं. वहीं 15 से 18 साल के बीच के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है.

विज्ञापन
1 crore youth of 15-18 years fully vaccinated in India
देश में टीनएजर का वैक्सीनेशन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने वैक्सीनेशन में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। 15 से 18 साल के बीच के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को बताया कि 15 से 18 साल के बीच के 1 करोड़ युवाओं को कोरोना का दोनों टीका लग चुका है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि यंग भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि! करोड़ से अधिक 15-18 साल के युवाओं पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके हैं। मंडाविया ने मंगलवार को देश के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगने की जानकारी दी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके बारे में ट्विटर पर लिखा कि 'देश के युवा शक्ति को शुभकामनाएं। 5 करोड़ से अधिक 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। यंग इंडिया महामारी से पूर्ण जोश से लड़ रहा है। बहुत बढ़िया मेरे युवा दोस्तों'। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 168.08 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


मंडाविया ने 8 फरवरी को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि महाराष्ट्र में 67 डॉक्टरों और 19 नर्सों ने COVID-19 से अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा, गुजरात में COVID-19 के कारण 20 डॉक्टरों, 20 नर्सों, 6 एम्बुलेंस ड्राइवरों और 128 पैरामेडिक्स की मौतें हुई हैं। 28 लाख गर्भवती महिलाओं ने भी टीकाकरण करवा लिया है जिनमें से 11.6 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली खुराक दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में पिछले 24 घंटों में 71 हजार 365 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कोविड संक्रमण की कुल संख्या 4 करोड़ 23 लाख 39 हजार 611 पर पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 9 लाख 94 हजार 891 पर जा पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 1200 से अधिक संक्रमितों की जानें चली गई। अब तक देश में कोरोना से कुल 5 लाख 4 हजार 62 मौतें हुई हैं। 

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 2135 फीसदी रह गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 96।46 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 170 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है।  कोरोना के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि कोरोना की लहर थमने लगी है। 


वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को संसद को बताया कि 15 साल तक बच्चों के टीकाकरण के बारे में सरकार विशेषज्ञ समूह के सुझावों के आधार पर फैसला करेगी।  राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मांडविया ने पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। इससे पहले सदस्यों ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों के फिर से खुलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर पैदा खतरों को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed