{"_id":"66d5533a471af8e3e603202a","slug":"5-abandoned-houses-burnt-in-manipur-village-suspected-militants-chased-away-news-in-hindi-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर के गांव में पांच खाली पड़े घरों को जलाया, पुलिस का दावा- संदिग्ध उग्रवादियों को खदेड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर के गांव में पांच खाली पड़े घरों को जलाया, पुलिस का दावा- संदिग्ध उग्रवादियों को खदेड़ा
Mon, 02 Sep 2024 11:58 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:58 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले से निवासियों में दहशत फैल गई और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को सुरक्षित इलाकों में भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करते सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
मणिपुर में पिछले साल भड़की हिंसा के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है। यहां के इंफाल पश्चिम जिले के एक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने कम से कम पांच खाली पड़े घरों को जला दिया। इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।
विज्ञापन
कल ढाई बजे हुआ था हमला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने रविवार दोपहर से पहाड़ी की चोटियों से लेकर कुतुक और पड़ोसी कदांगबंद के निचले घाटी इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। बाद में वे कौतुक गांव के बाहरी इलाके में पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुईं गोलीबारी और बम हमले के बाद लोग अपने घरों से भाग गए थे। बदमाश तथ्यों ने पांच खाली पड़े घरों को जला दिया। हालांकि, रविवार रात सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
दो की मौत, नौ घायल
उन्होंने आगे बताया कि उग्रवादियों के हमले में एक सितंबर को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। बता दें, पिछले साल मई में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी। उसके बाद से राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित कौतुक में कई हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
ड्रोन का भी किया इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले से निवासियों में दहशत फैल गई और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को सुरक्षित इलाकों में भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था। मणिपुर पुलिस ने यह भी दावा किया कि हमले में रॉकेट चालित ग्रेनेड और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
उग्रवादियों ने आरपीजी तैनात किए
एक अधिकारी ने गोलीबारी और बम हमले को लेकर कहा, 'इंफाल पश्चिम के कोउरुक में हुए एक हमले में उग्रवादियों ने उच्च तकनीक वाले ड्रोन का उपयोग करके कई आरपीजी तैनात किए हैं। इन हमलों की अधिकारी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार हैं।'
राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के तत्वों को बाहर निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है।