फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5.81 crore people have been vaccinated in India so far

कोरोना वायरस: 60 फीसदी टीकाकरण आठ राज्यों में, महाराष्ट्र शीर्ष पर

Sun, 28 Mar 2021 06:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 06:10 AM IST
सार

  • अब तक साढ़े पांच करोड़ से भी ज्यादा को टीका
  • 13 करोड़ के ज्यादा टीकाकरण के साथ विश्व में पहले स्थान पर अमेरिका

विज्ञापन
5.81 crore people have been vaccinated in India so far
कोरोना की वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने के मामले में भारत लगातार दूसरे स्थान पर मौजूद है। अभी तक अमेरिका पहला ऐसा देश है जहां 13 करोड़ से भी ज्यादा लोग वैक्सीन के जरिए कोरोना से सुरक्षा कवच धारण कर चुके हैं। वहीं भारत में अब तक 5.81 करोड़ को टीका लग चुका है।

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 26 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई जिनमें 16 लाख से भी ज्यादा बुजुर्ग शामिल थे।

अब तक देश में 60 फीसदी टीकाकरण देश के आठ राज्यों में हुआ है। इस मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। इसके बाद  राजस्थान,यूपी, केरल, गुजरात, बंगाल, कर्नाटक और एमपी में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन


80 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका
आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 96 लाख में से 80 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीन ले चुके हैं। इनमें से 51 लाख ने ही दूसरी डोज लेकर कोर्स पूरा किया है।  अब तक 87.52 लाख फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीन ली है जिनमें से 35 लाख ने दूसरी डोज भी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Covid-19: महाराष्ट्र में आज से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू, मप्र के 12 शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन, जानें बाकी राज्यों का हाल 

हालांकि इन कर्मचारियों का लक्ष्य संख्या तीन करोड़ के आसपास है। इससे स्पष्ट है कि कोरोना टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होने के बाद अब तक सभी लक्ष्य समूह को वैक्सीन देने में सफल नहीं हो सका है।


राज्य बढ़ाएं टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण के समूह में शुरुआत से ही टीकाकरण मंद गति से आगे बढ़ रहा है। राज्यों से लगातार अपील की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा कवच दिया जा सके।

ये भी पढ़ें- Corona In World: ब्राजील में एक दिन में रिकॉर्ड 3,650 मौतें, विश्व में संक्रमित 12.68 करोड़ के पार

वहीं एक मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण की स्थिति देखें तो 27 दिन में 2.64 करोड़ बुजुर्ग वैक्सीन ले चुके हैं। अब होली के बाद मंगलवार से बुजुर्गों को दूसरी डोज लगना भी शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed