फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus in Brazil, more than 3650 deaths in one day

Corona In World: ब्राजील में एक दिन में रिकॉर्ड 3,650 मौतें, विश्व में संक्रमित 12.68 करोड़ के पार

Sun, 28 Mar 2021 12:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ब्रासीलिया।
एजेंसी, ब्रासीलिया। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 12:42 AM IST
सार

  • ब्राजील में पिछले कुछ दिनों में लगातार हर दिन तीन हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
Corona virus in Brazil, more than 3650 deaths in one day
कोरोना वायरस - फोटो : social media

विस्तार

विश्व में शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 12.68 करोड़ पार हो गया जबकि मृतकों की संख्या 27.82 लाख से अधिक हो गई। इस बीच, ब्राजील में 24 घंटे के दौरान 3,650 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई जबकि इसी अवधि में 82, 558 लोग संक्रमित दर्ज किए गए। देश में अब तक कुल मौतें 3.07 लाख से अधिक और कुल संक्रमित 1.24 करोड़ के पार हो गए हैं।

विज्ञापन


ब्राजील में हालात हर दिन खराब होते जा रहे हैं। यहां पिछले कुछ दिनों में लगातार हर दिन तीन हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। इससे पहले 23 मार्च को 3,158 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई थी। उधर, जर्मनी ने पड़ोसी देशों के लिए यात्रा चेतावनी जारी करते हुए सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक फ्रांस, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और चेक गणराज्य से आने वाले यात्रियों के लिए 48 घंटे से कम पुरानी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट और 10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई
इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिमी शहर ब्रिस्टल में एक और ‘किल द बिल’ लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन में सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारियों पर अंडे और कांच की बोतलें फेंकी। पुलिस ने इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध के बाद अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से कई चेतावनियां दी जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed