{"_id":"5d2285358ebc3e6ca302a39c","slug":"5-28-lakh-vacant-posts-of-police-across-the-country-highest-vacancy-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हाल: देशभर में पुलिसकर्मियों के 5.28 लाख पद खाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हाल: देशभर में पुलिसकर्मियों के 5.28 लाख पद खाली
Mon, 08 Jul 2019 06:07 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 08 Jul 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
देशभर में पुलिस के 5.28 लाख पद खाली हैं, जिनमें से यूपी में 1.29 लाख, बिहार में 50 हजार और पश्चिम बंगाल में 49 हजार पद रिक्त हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सभी राज्यों में पुलिस बल में 23,79,728 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 18,51,332 पदों को 1 जनवरी, 2018 तक भरा जा चुका है। इस तारीख तक कुल 5,28,396 पद खाली थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के लिए धीमी भर्ती प्रक्रिया, सेवानिवृत्ति और असामयिक मृत्यु जैसे कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। आंकड़ों के अनुसार, यूपी में पुलिस बल में 4,14,492 स्वीकृत पद हैं, जिनमें में मौजूदा समय में 2,85,540 पद भरे हैं, जबकि 1,28,952 खाली हैं।
विज्ञापन
इसी तरह बिहार में 1,28,286 स्वीकृत पदों में से 77,995 पदों पर कर्मी कार्यरत हैं और यहां 50,291 पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल में 1,40,904 पद स्वीकृत हैं और यहां 48,981 पद खाली हैं। नगालैंड एकमात्र ऐसा राज्य हैं, जहां स्वीकृत पदों से अधिक कर्मियों को भर्ती किया गया है। यहां 21,292 स्वीकृत पदों पर 941 अधिक कर्मी हैं।
विज्ञापन
किस राज्य में कितने पद खाली
| राज्य | स्वीकृत पद | खाली पद |
| तेलंगाना | 76,407 | 30,345 |
| महाराष्ट्र | 2,40,224 | 26,195 |
| मध्य प्रदेश | 1,15,731 | 22,355 |
| तमिलनाडु | 1,24,130 | 22,420 |
| कर्नाटक | 1,00,243 | 21,943 |
| गुजरात | 1,09,337 | 21,070 |
| आंध्र प्रदेश | 72,176 | 17933 |
| झारखंड | 79,950 | 18,931 |
| राजस्थान | 1,06,232 | 18,003 |
| हरियाणा | 61,346 | 16,844 |
| छत्तीसगढ़ | 71,606 | 11,916 |
| ओडिशा | 66,973 | 10,322 |
| असम | 65,987 | 11,452 |
| जम्मू-कश्मीर | 87,882 | 10,044 |