फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5.28 lakh vacant posts of police across the country, 1.29 lakh posts vacant in UP

देशभर में पुलिस के 5.28 लाख पद खाली, उत्तर प्रदेश में ऐसे 1.29 लाख पद

Sun, 07 Jul 2019 06:14 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 07 Jul 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
5.28 lakh vacant posts of police across the country, 1.29 lakh posts vacant in UP
सांकेतिक तस्वीर

देश भर में पुलिस के कुल 5.28 लाख पद रिक्त हैं। इनमें से लगभग 1.29 लाख पद उत्तर प्रदेश में, बिहार में 50,000 पद और पश्चिम बंगाल में 49,000 पद रिक्त हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सभी राज्यों के पुलिस बलों में 23,79,728 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 18,51,332 पदों को एक जनवरी, 2018 तक भर लिया गया था।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस तारीख तक कुल 5,28,396 पद खाली पड़े थे।  उत्तर प्रदेश में पुलिस बल में अनुमोदित पदों की संख्या 4,14,492 है । इनमें से 2,85,540 पद भरे हुए और 1,28,952 पद रिक्त हैं। बिहार में 1,28,286 स्वीकृत पदों में से 77,995 पदों पर कर्मी कार्यरत हैं और यहां 50,291 पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस में ऐसी स्वीकृत संख्या 1,40,904 है और यहां 48,981 रिक्त पद हैं। तेलंगाना में 30,345 रिक्त पद हैं जबकि यहां 76,407 पद स्वीकृत हैं। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि नागालैंड पुलिस देश की एकमात्र ऐसा बल है जहां 21,292 पदों की स्वीकृत संख्या से 941 अधिक कर्मियों को भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के लिए धीमी भर्ती प्रक्रिया, सेवानिवृत्ति और असामयिक मृत्यु जैसे कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 26,195 पद रिक्त हैं जबकि यहां 2,40,224 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं और मध्यप्रदेश में 1,15,731 स्वीकृत पदों में कुल रिक्तियां 22,355 हैं। तमिलनाडु पुलिस में 1,24,130 स्वीकृत पदों के बरक्स 22,420 पद खाली हैं। 

कर्नाटक पुलिस में 1,00,243 स्वीकृत पदों में से 21,943 पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है। गुजरात पुलिस की कुल 1,09,337 और झारखंड पुलिस की कुल 79,950 स्वीकृत संख्या में रिक्तियां क्रमश: 21,070 और 18,931 हैं। राजस्थान में 1,06,232 स्वीकृत पदों में से 18,003 पद खाली हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस में, 72,176 पदों में से, 17,933 पद खाली हैं, जबकि हरियाणा में 61,346 पदों की स्वीकृत संख्या में से 16,844 पद खाली हैं। 


नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में स्वीकृत 71,606 पुलिस पदों में 11,916 पद खाली हैं। ओडिशा पुलिस के पास 66,973 स्वीकृत पद हैं और यहां खाली रिक्तियों की संख्या 10,322 है। उग्रवाद प्रभावित असम में 65,987 स्वीकृत पदों में से 11,452 रिक्त पद हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर में 87,882 स्वीकृत पदों में 10,044 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed