{"_id":"58931ad44f1c1b953fe8004c","slug":"44-7-pecent-people-disliked-union-budget-in-amar-ujala-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: जनता की नजर में सरकार का बजट उम्मीदों से कम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: जनता की नजर में सरकार का बजट उम्मीदों से कम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सदन में आम बजट पेश किया। सरकार ने बजट को मध्यम वर्ग, किसानों और महिलाओं को राहत देने वाला बताया। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस दावे को नकारते हुए बजट शेर-ओ-शायरी वाला बजट बताया। विपक्ष का कहना था कि सरकार ने इस बजट में जनता के लिए ऐसे कोई प्रावधान नहीं किए, जिसकी तारीफ की जा सके।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों से ऑन लाइन पोल के जरिए राय मांगी थी। पोल में सवाल पूछा कि मोदी सरकार के इस बजट को आप कैसा आंकते है? पोल में जनता की राय जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे कि क्या यह बजट उम्मीद के मुताबिक है, या उम्मीद से बढ़कर है या फिर उम्मीद से कम है।सर्वाधिक पाठकों की राय थी यह बजट उम्मीदों से कम है।
विज्ञापन
इस पोल में कुल 9,418 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 44.70 फीसदी (4,210) ने माना कि सरकार का ये बजट उम्मीदों से कम है। 34.92 फीसदी (3,289) पाठकों ने माना कि सरकार का बजट उम्मीद के मुताबिक है। वही 20.38 फीसदी (1,919) पाठकों ने माना कि बजट उम्मीद से बढ़कर है।
विज्ञापन