फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   41383 new Covid 19 cases registered in a day In India 507 people died due to the infection

कोविड-19: एक दिन में सामने आए 41,383 नए मामले, संक्रमण से 507 लोगों की गई जान

Thu, 22 Jul 2021 11:33 AM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 22 Jul 2021 11:33 AM IST
सार

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 12 लाख के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस घातक बीमारी से देशभर में अबतक चार लाख से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
41383 new Covid 19 cases registered in a day In India 507 people died due to the infection
कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 41,383 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,12,57,720 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,09,394 दर्ज की गई। बता दें, इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में यह लगातार दूसरे दिन वृद्धि है।

विज्ञापन


507 लोगों के गंवाई जान 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार (22 जुलाई) को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 507 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,18,987 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,224 की वृद्धि हुई है। वहीं, बुधवार (21 जुलाई) को इस महामारी का पता लगाने के लिए 17,18,439 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ अभी तक कुल 45,09,11,712 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए जा चुके हैं 41.78 करोड़ टीके
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 31वें दिन तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,04,29,339 हो गई है और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 41.78 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।


देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed