फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   41 members of pro-Kannada outfit held for storming Bengaluru hotel; BJP workers booked for illegal protest

Karnataka: होटल में हिंदी प्रोत्साहन की बैठक के दौरान बवाल, कन्नड़ समर्थकों का प्रदर्शन; केंद्र पर लगाए आरोप

Fri, 26 Sep 2025 10:20 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 26 Sep 2025 10:20 AM IST
सार

बंगलूरू में पुलिस ने 41 कन्नड़ समर्थकों को गिरफ्तार किया है, इन सभी पर हिंदी प्रोत्साहन बैठक के खिलाफ होटल में घुसकर प्रदर्शन करने का आरोप हैं। बता दें कि ये सभी शहर के एक पांच सितारा होटल में घुसकर 'हिंदी थोपने का प्रयास बंद करो' जैसे नारे लगाते हुए बैठक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
41 members of pro-Kannada outfit held for storming Bengaluru hotel; BJP workers booked for illegal protest
बंगलूरू में हिंदी कार्यक्रम के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में गुरुवार को पुलिस ने कन्नड़ संगठन के 41 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इन सभी पर हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान होटल में घुसकर हंगामा करने का आरोप है।
विज्ञापन


हिंदी प्रोत्साहन बैठक के खिलाफ प्रदर्शन
शहर के एक पांच सितारा होटल में गृह मंत्रालय की राजभाषा समिति की ओर से हिंदी प्रोत्साहन बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक 23 से 25 सितंबर तक रेस कोर्स रोड स्थित होटल में हुई। गुरुवार को अंतिम दिन का सत्र सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10:45 से 11 बजे के बीच, 30 से 40 कन्नड़ संगठन के सदस्य अचानक होटल में घुस आए। वे 'हिंदी थोपने का प्रयास बंद करो' जैसे नारे लगाते हुए बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'महिलाओं के अधिकार महत्वपूर्ण लेकिन सामाजिक संतुलन भी जरूरी', उत्तराधिकार कानून पर शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने की कोशिश आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह बैठक गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने की कोशिश है। इस दौरान उन्होंने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डाली और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। थोड़ी देर के व्यवधान के बाद बैठक दोबारा शुरू हुई और योजना के अनुसार पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुल 41 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हुई है।


भाजपा नेताओं पर अवैध प्रदर्शन का केस
उधर, गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों की खराब हालत और गड्ढों के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा राज्य अध्यक्ष बीवाई. विजयेंद्र के आह्वान पर 24 सितंबर को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरटी स्ट्रीट पर सुबह 11:30 बजे से प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे तक चला। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई स्थानीय नेता, जिनमें गांधीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष करुणाकर यादव, प्रदीप, जयराम सहित अन्य नेता शामिल थे, सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़ें - Weather: अक्तूबर से दिसंबर तक कम होगी ठंड, कई जगह बाढ़ व तूफान का खतरा; इन राज्यों में सामान्य से कम बारिश

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि बंगलूरू शहर में सभी तरह के प्रदर्शन और जुलूस केवल फ्रीडम पार्क में ही किए जा सकते हैं। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और अदालत के आदेश का उल्लंघन हुआ। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (सरकारी अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश की अवहेलना) और कर्नाटक पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed