फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 percent women in the grip of breast cancer in the country

Breast cancer: देश में स्तन कैंसर की चपेट में 40 फीसदी महिलाएं, भारतीय मरीजों में जीवित रहने की दर कम

Wed, 03 May 2023 05:37 AM IST
Jeet Kumar परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 May 2023 05:37 AM IST
सार

आईसीएमआर का तर्क है कि भारत में स्तन कैंसर रोगियों के जीवित रहने की कम दर में सुधार लाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली देखभाल जरूरी है।

विज्ञापन
40 percent women in the grip of breast cancer in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

इन्सानी जीन में म्यूटेशन से स्तन कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि होती है जिसे सामान्य तौर पर स्तन कैंसर कहा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में तकरीबन 40 फीसदी युवा महिलाएं स्तन कैंसर की चपेट में है। यहां गंभीर सवाल यह है कि जांच और इलाज के बाद भी भारत में स्तन कैंसर पीड़ित सभी मरीज जीवित नहीं रह पाते हैं। विकसित देशों की तुलना में भारत में औसतन 10 में से सात मरीज ही इलाज के बाद जीवित रह पा रहे हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट बताती है कि भारत में स्तन कैंसर रोगियों के जीवित रहने की दर 66 से 70 फीसदी तक है जबकि विकसित देशों में यह 99 फीसदी तक पहुंच गई है। आईसीएमआर का तर्क है कि भारत में स्तन कैंसर रोगियों के जीवित रहने की कम दर में सुधार लाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली देखभाल जरूरी है।
विज्ञापन


भारतीय वैज्ञानिक स्तन कैंसर रोगियों पर एक नया अध्ययन शुरू करेंगे। आईसीएमआर के गैर संक्रामक रोग शाखा की वैज्ञानिक डॉ. निशा को कार्यक्रम अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अध्ययन को पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों के अस्पतालों में किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के लिए संस्थानों से मांगे प्रस्ताव
आईसीएमआर ने बताया कि यह पूरा अध्ययन हब और स्पोक मॉडल पर आधारित होगा। हब मॉडल के तहत आने वाले वे अस्पताल होंगे जहां सालाना कम से कम एक हजार स्तन कैंसर रोगी पंजीकृत हुए हैं जबकि स्पोक मॉडल में वे अस्पताल होंगे जहां सालाना तीन हजार से अधिक मरीज पंजीकृत हैं। इस अध्ययन को पूरा करने के लिए देश के शीर्ष संस्थानों से आवेदन भी मांगे हैं।  

भारत में स्तन कैंसर की स्थिति  

  • हर चार मिनट में एक भारतीय महिला को स्तन कैंसर का पता चलता है।
  • 2018 में स्तन कैंसर के 1.62 लाख नए मामले और 87,090 मौतें हुईं।
  • भारत की उच्चतम कैंसर दर केरल राज्य में है।
  • अन्य राज्यों में मिजोरम, हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक शामिल हैं।
  • शहरों में 22 में से एक, गांवों में 60 में से एक महिला को स्तन कैंसर की आशंका।

(आंकड़े : विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट 2019, दिल्ली एम्स के अध्ययन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed