फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 percent deaths due to corona in Maharashtra and Kerala

देश में संक्रमण: महाराष्ट्र और केरल में कोरोना से 40 फीसदी हुई मौत, यहां देश की 12 फीसदी आबादी

Sat, 05 Feb 2022 05:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Feb 2022 05:37 AM IST
सार

प्रो. जॉन का मानना है कि संक्रमण की वजह से मौत को लेकर देश में शुरुआत से ही रिपोर्टिंग सही नहीं रही है। कई राज्यों ने आंकड़ों को भी छिपाया है।

विज्ञापन
40 percent deaths due to corona in Maharashtra and Kerala
कोरोना से हुई मौत... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना की वजह से अब तक 40 फीसदी मौतें हुई हैं। दोनों राज्यों में देश की कुल 12 फीसदी आबादी रहती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की शुक्र वार को सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच लाख पार हुई है।

विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमण से पहली मौत अप्रैल 2020 में हुई थी। तब से लेकर अब तक 5,00,055 लोगों की मौत देश भर में हुई है। इनमें सर्वाधिक 28.57 फीसदी मौत महाराष्ट्र और 11.34 मौत केरल राज्य में हुई हैं। देश की 9.73 महाराष्ट्र और 2.84 फीसदी आबादी केरल में रहती है।
विज्ञापन


हालांकि एक तथ्य यह भी है कि मंत्रालय की यह रिपोर्ट सरकारी आंकड़ो के आधार पर तैयार की गई है। जबकि गैर सरकारी आंकड़े और अब तक सामने आए कई चिकित्सीय अध्ययन मानते हैं कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 30 से 40 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रो. रिजो एम जॉन बताते हैं कि देश की कुल आबादी में से 15.70 फीसदी उत्तर प्रदेश में रहती है और देश में संक्रमण से हुई कुल मौतों में 4.70 फीसदी हिस्सेदारी इसकी है। इसी तरह उन्होंने बिहार के बारे में बताया कि यहां 7.80 फीसदी आबादी है लेकिन कोरोना से मौत 2.50 फीसदी दर्ज की गईं।

इनके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े यह भी बता रहे हैं कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन संक्त्रस्मण से होने वाली मौत में कमी नहीं आई है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि केरल सहित कई राज्यों में अभी भी मौत की जानकारी देरी से दी जा रही है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 631 लोगों की मौत हुई है। वहीं 441 मौत पुरानी जोड़ी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले एक दिन में 1072 मौत की जानकारी दर्ज की गई है। यह पुरानी मौत केरल में दर्ज हुईं। इससे पता चलता है कि राज्यों की देरी से हो रही रिपोर्टिंग के चलते ओवरऑल मौत का आंकड़ा काफी अधिक देखने को मिल रहा है।

कोरोना के मामलों में 13 फीसदी की गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना के मामलों में 13 फीसदी की कमी आई है। पिछले एक दिन में 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दैनिक संक्त्रस्मण दर भी 10 फीसदी से नीचे 9.27 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख से कम हो गई है।


अभी भारत में 14,35,569 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले एक दिन में 2,46,674 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,00,17,088 हो गई है। देश में अभी रिकवरी दर 95.39 फीसदी है। भारत में अब तक कुल 4,19,52,712 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 5,00,055 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक दिन में कोरोना से 1,072 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनके अलावा कोविड टीकाकरण की बात करें तो पिछले एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 55,58,760 खुराक लगाई गई हैं। अब तक कुल 1,68,47,16,068 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed