फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 people who returned from Britain to Delhi have been found infected with the Coronavirus so far

दिल्ली: ब्रिटेन से लौटे 40 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Sun, 03 Jan 2021 12:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
40 people who returned from Britain to Delhi have been found infected with the Coronavirus so far
कोरोना का नया प्रकार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

ब्रिटेन से हाल ही में दिल्ली लौटे 40 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, शहर में शनिवार को संक्रमण के 494 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को इस घातक वायरस के कारण 14 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के हवाले से एक बयान में कहा कि 'बिस्तरों की उपलब्धता कम करने के बाद भी 10,500-11000 बिस्तर अभी खाली हैं। वर्तमान में केवल 2,000 बिस्तरों पर मरीज हैं।'
विज्ञापन



जैन ने कहा कि जहां तक ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए स्वरूप का सवाल है तो अब तक वहां से लौटे 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और सभी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में निशुल्क लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन
वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के लोगों को कोरोना वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार प्रतिदिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी कर चुकी है। टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।  



पहले चरण में 51 लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीन केंद्रों को अस्पतालों के साथ जोड़ा गया है, ताकि अगर वैक्सीन का दुष्प्रभाव पड़ता है, तो मरीज को तत्काल इलाज दिया जा सके। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री ने दरियागंज स्थित डिस्पेंसरी में किए जा रहे कोविड वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के निरीक्षण के दौरान कही।


पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि 'दिल्ली में वैक्सीन देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण के लिए लगभग एक हजार केंद्र तैयार किए जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीन केंद्रों को किसी न किसी अस्पताल के साथ जोड़ा गया है। कई केंद्र अस्पताल में ही बनाए गए हैं। कोरोना का टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारी, जल बोर्ड के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे नंबर पर 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस हिसाब से में पहले चरण में लगभग 51 लाख लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

संक्रमण से हालात बेहतर हुए
दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति के विषय में जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से हालात काफी बेहतर होते जा रहे हैं। हालांकि लोगों को अभी भी सभी सावधानी बरतने की जरूरत है। नए स्ट्रेन के विषय में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से आए लोगों की भी घर-घर जाकर जांच की जा रही है। वायरस के इस नए रूप से घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed