फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 BJMU workers arrested who were demanding to remove pictures of Pak cricketers from Eden Garden

ईडन गार्डन से पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाने की मांग कर रहे भाजयुमो के 40 से अधिक सदस्य गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 06:42 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 23 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
40 BJMU workers arrested who were demanding to remove pictures of Pak cricketers from Eden Garden
ईडन गार्डन स्टेडियम

ईडन गार्डन स्टेडियम के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 40 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। भाजयुमो के सदस्य मांग कर रहे थे कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें स्टेडियम की गैलरी से हटाई जाएं।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष एवं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाह रहे थे। ज्ञापन में मांग की जाती कि स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाई जाएं। 
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजयुमो के 40 से ज्यादा सदस्यों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। सीएबी के एक अधिकारी के मुताबिक, स्टेडियम की गैलरी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए गांगुली से संपर्क नहीं हो सका। गौरतलब है कि गांगुली ने कहा है कि भारत को पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में आगामी विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed