{"_id":"647ccb192e35aadf5b059463","slug":"4-youths-killed-in-car-lorry-collision-in-karnataka-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: मंड्या में कार और बालू लदी लॉरी में टक्कर, चार युवकों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक हादसा: मंड्या में कार और बालू लदी लॉरी में टक्कर, चार युवकों की मौत
Sun, 04 Jun 2023 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंड्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंड्या
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:04 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि कार में सवार चार युवक हसन की ओर जा रहे थे। जब कार जिले के नागमंगला तालुक के थिरुमालापुरा गांव में थी तभी कार बालू लदी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मंड्या जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार और लॉरी में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि ये हादसा रविवार सुबह हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि कार में सवार चार युवक हसन की ओर जा रहे थे। जब कार जिले के नागमंगला तालुक के थिरुमालापुरा गांव में थी तभी कार बालू लदी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से दो तुमकुरु के रहने वाले थे, जबकि दो अन्य रामनगर और शिवमोग्गा के थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन