मुंबई में आफत की बारिश, पांडवकडा झरने में चार छात्राएं बहीं, एक का शव बरामद
नवी मुंबई स्थित पांडवकडा झरने में चार छात्राएं डूब गई हैं। जानकारी के अनुसार ये छात्राएं पिकनिक के लिए सुबह यहां पहुंची थीं। इस दौरान अचानक तेजी से आए पानी में चारों छात्राएं बह गईं। जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गया। इसमें एक छात्रा का शव बरामद भी कर लिया गया है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, पिकनिक मनाने के लिए कुल सात छात्राएं यहां पहुंची थी। जिसमें से तीन का रेस्क्यू पुलिस ने कर लिया। जबकि एक का शव बरामद हुआ है। बाकी तीन छात्राओं को ढूंढने के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Maharashtra: 4 people drowned in Pandavkada waterfall, in Kharghar of Navi Mumbai today. Police and fire dept are present at the spot. Body of one person has been recovered, search is underway for the remaining three.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 3, 2019