फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   4 earthquakes shake Nepal in an hour; tremors in north India

Earthquakes: नेपाल में महसूस किए गए चार बार भूकंप के झटके, कई इमारतों में आई दरारें;13 लोग घायल

Tue, 03 Oct 2023 05:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 05:36 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को नेपाल के पश्चिमी इलाकों में लगातार चार भूकंप झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
4 earthquakes shake Nepal in an hour; tremors in north India
नेपाल में भूकंप के झटकों के बाद की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके बाद से ही लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल के निकट बताया जा रहा है। इस दौरान नेपाल से सटे भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। दिल्ली-एनसीआर समेत इलाकों में दूसरे भूकंप के बाद तेज झटके महसूस किए गए। साथ ही चंडीगढ़, जयपुर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी  झटकों को महसूस किया गया।
विज्ञापन


इस भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। 6.2 तीव्रता वाले इस भूकंप के बाद से ही नेपाल में खासा नुकसान की खबरें सामने आने लगी है। नेपाल के बझांग जिले की कुछ इमारतों में बड़ी-बड़ी दरारें देखी गई। जिला पुलिस प्रमुख डीएसपी भरत बहादुर शाह ने बताया कि जिले के विभिन्न जगहों पर 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार छात्र भी हैं। हालांकि सभी की हालत सामान्य है ,उनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। अछाम, डोटी, बाजुरा और बैताडी जिलों समेत आसपास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए थे। 
विज्ञापन

 
 

4 earthquakes shake Nepal in an hour; tremors in north India
नेपाल में भूकंप के झटकों के बाद की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल में चार बार भूकंप के झटके आए
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को नेपाल के पश्चिमी इलाकों में चार लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के एक अधिकारी ने कहा, 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे पश्चिम नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।  दोपहर 2:51 बजे 6.2 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। तीसरा भूकंप का झटका दोपहर 3:06 बजे और चौथा दोपहर 3:19 बजे महसूस किया गया।




2015 के अप्रैल माह में नेपाल 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप झेल चुका है। जिसमें नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तकरीबन आठ लाख से अधिक घरों और स्कूलों को खासा नुकसान पहुंचा था। गौरतलब है कि नेपाल की भौगोलिक स्थिति दुनिया के सबसे सक्रिय टेक्टोनिक इलाकों में है, यह भूकंप की दृष्टि से एक अतिसंवेदनशील क्षेत्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed