{"_id":"59e289f04f1c1b71548b758f","slug":"4-912-students-and-166-teachers-of-kendriya-vidyalaya-get-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी के 28 स्कूलों के 4,912 छात्रों और 166 शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केवी के 28 स्कूलों के 4,912 छात्रों और 166 शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Oct 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बस्ते के बोझ से छुटकारा दिलाने और तकनीक को छात्रों की पढ़ाई से जोड़ने के लिए आठवीं कक्षा के 4,912 छात्रों और 166 शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में शुरू होने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए 28 स्कूलों के नाम फाइनल किए हैं।
विज्ञापन
योजना में थोड़ा बदलाव करते हुए अब छात्रों के साथ-साथ साइंस व मैथ्स के शिक्षकों को भी टैबलेट दिया जाएगा। इस योजना में आगरा, चंडीगढ़, वाराणसी, जम्मू, देहरादून, गुडगांव, दिल्ली और लखनऊ के स्कूलों को जगह मिली है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आठवीं कक्षा के लिए केवी के 25 रीजन के 28 स्कूलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के पहले फेस में बड़े शहरों के स्कूलों को चुना गया है। हालांकि आगे दूरदराज के स्कूलों को भी शामिल किया जाएगा। छात्रों के साथ शिक्षकों को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि उन पर नजर रखी जा सके। शिक्षक मल्टी डिवाइस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने टैबलेट से यह देख सकेंगे कि छात्र क्या पढ़ रहे हैं। आठवीं कक्षा में छात्रों को टैबलेट मिलेंगे, जो कक्षा 12वीं तक प्रयोग करना होगा। 12वीं कक्षा पास होने के बाद वे टैबलेट अपने साथ ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
योजना में शामिल कुछ प्रमुख रीजन व स्कूल-
रीजन स्कूल का नाम छात्र शिक्षक कुल टैबलेट
आगरा केवी नंबर दो 189 05 194
चंडीगढ़ ओसीएफ सेक्टर 29 137 05 142
देहरादून नंबर 1 एचबीके 128 02 130
गुरुग्राम केवी नंबर 1, पहली शिफ्ट 181 10 191
गुरुग्राम केवी नंबर 1, दूसरी शिफ्ट 82 03 85
जम्मू केवी संजुवन 137 04 141
लखनऊ केवी अलीगंज पहली शिफ्ट 212 06 218
लखनऊ केवी अलीगंज दूसरी शिफ्ट 98 03 101
वाराणसी केवी बीएचयू कैंपस 177 06 183
दिल्ली केवी एनएमआर, जेएनयू ओल्ड कैंपस 335 11 346