फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   38 percent of the children of the country are yet to be deprived of vaccination

मिशन इंद्रधनुष लागू होने के बाद भी देश के 38 प्रतिशत बच्चे अभी तक टीकाकरण से वंचित

Fri, 19 Jul 2019 02:49 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 19 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
38 percent of the children of the country are yet to be deprived of vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मिशन इंद्रधनुष के तहत देश में 38 प्रतिशत बच्चे अभी तक पूर्ण टीकाकरण के दायरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4’ के आंकड़ों के आधार पर यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


लोकसभा में रेखा वर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत चयनित कम कवरेज वाले 190 जिलों से उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, पूर्ण टीकाकरण कवरेज में नवीनतम उपलब्ध सर्वेक्षण के अनुसार देश में पूर्ण टीकाकरण कवरेज 62 प्रतिशत था। इस सर्वेक्षण में शहरी क्षेत्र में 63.9 प्रतिशत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण टीकाकरण कवरेज 61.3 प्रतिशत था।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि बच्चों के पूर्ण टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने के उद्देश्य से दिसंबर 2014 में भारत सरकार द्वारा मिशन इंद्रधनुष शुरू किया गया था। तब से पूरे देश में 554 जिलों को कवर करते हुए मिशन इंद्रधनुष के कुल छह चरण पूरे हो चुके हैं। इसे ग्राम स्वराज अभियान के तहत 541 जिलों के 16,850 गांव और विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के तहत 117 आकांक्षी जिलों के 48,929 गांवों में एक प्रमुख योजना के रूप में लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. हर्षवर्द्धन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के विभिन्न चरणों के दौरान 28 मार्च 2019 की स्थिति के अनुसार कुल 3.39 करोड़ बच्चों और 87.18 लाख गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed