फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 flats of Lutyen Zone prepared for new MPs

शाह को मिलेगा संसद भवन के आर्किटेक्ट का बंगला, नए सांसदों के लिए तैयार हुए लुटियन जोन के 36 फ्लैट

Mon, 10 Jun 2019 02:34 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 10 Jun 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
36 flats of Lutyen Zone prepared for new MPs
अमित शाह - फोटो : a
नवनिर्वाचित सांसदों के लिए लुटियन दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में तीन दर्जन फ्लैट बन कर तैयार हो गए हैं। चार बेडरूम वाले डुप्लेक्स फ्लैट में मॉड्युलर किचेन, लिफ्ट के अलावा कार्यालय भी दिया गया है। सभी फ्लैट सोलर पैनल और एलईडी लाइट से लैस हैं। 
विज्ञापन


इन फ्लैट की खासियत यह है कि सभी फ्लैट से राष्ट्रपति भवन का नजारा दिखता है। सभी फ्लैट में दो कारों के लिए बेसमेंट पार्किंग के अलावा सांसदों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। इन्हें केंद्र सरकार की प्रमुख एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने बनाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस महीने के अंत तक इन सभी फ्लैट को लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इन 36 फ्लैट को बनाने में करीब 80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि इनके लिए 92 करोड़ रुपये स्वीकृत थे। इनका निर्माण अक्तूबर 2017 में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि इन फ्लैट को सीपीडब्ल्यूडी ने दशकों पुराने फ्लैट को तोड़ कर बनाया है। इस बीच सरकार ने नवनिर्वाचित सांसदों के रहने के लिए अस्थायी व्यवस्था की है। गौरतलब है कि अतीत में नए सांसदों को पांच सितारा होटलों में ठहराया जाता था, जिसकी काफी आलोचना होती थी। बाद में उस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह को मिलेगा संसद भवन के आर्किटेक्ट का बंगला

17वीं लोकसभा में चुनकर आए सांसदों के लिए शुरू हो रहे आवास आवंटन में गृह मंत्री अमित शाह के हिस्से में एक खास बंगला आ सकता है। यह बंगला है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आवंटित रहा लुटियन जोन में कृष्ण मेनन मार्ग पर बंगला संख्या 6ए। ब्रिटिश काल में 8, हेस्टिंग्स रोड के नाम से पहचाने जाने वाले इस बंगले से एक इतिहास और भी जुड़ा है। 


इतिहासकार स्वप्ना लिडले के मुताबिक, ब्रिटिश शासन के दौरान नई दिल्ली यानी लुटियन जोन के निर्माण का सिलसिला शुरू होने पर यह बंगला संसद भवन का डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट हर्बर्ट बेकर का निवास स्थान रहा है यानी इसी बंगले में बैठकर बेकर ने दुनिया भर में स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध भारतीय संसद का खाका खींचा था। बेकर ने ही रायसीना हिल पर नार्थ और साउथ ब्लॉक का डिजाइन बनाया था, जहां से भारत सरकार का पूरे देश पर नियंत्रण चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed