फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35 lakh houses allotted under Pradhan Mantri Urban Housing Scheme says Hardeep Singh Puri

पीएमएवाई-यू के अंतर्गत दिए गए 35 लाख घर, 2022 तक एक करोड़ 12 लाख करोड़ घर बनाने का लक्ष्य

Thu, 25 Jun 2020 09:11 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
35 lakh houses allotted under Pradhan Mantri Urban Housing Scheme says Hardeep Singh Puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब तक 35 लाख मकान दिए जा चुके हैं और वर्तमान में 65 लाख मकान निर्माणाधीन हैं। पुरी ने कहा कि मिशन के तहत स्वीकृत किए गए सभी घरों के निर्माण कार्य से लगभग तीन करोड़ 65 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से एक करोड़ 65 लाख रोजगार पहले ही सृजित हो चुके हैं।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 2022 तक एक करोड़ 12 लाख करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री पीएमएवाई-यू, स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत योजना की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर डिजिटल माध्यम से एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुरी ने कहा कि भारत ने विश्व इतिहास में सबसे बड़ा नियोजित शहरीकरण कार्यक्रम पूर्ण करने का जिम्मा उठाया है। मंत्रालय के अनुसार पीएमएवाई-यू के तहत बनाए गए घरों और मंत्रालय की पूर्व योजनाएं कोविड-19 से निपटने में वरदान साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 22,000 घरों का इस्तेमाल कोविड-19 उपचार केंद्र के रूप में किया जा रहा है। अमृत योजना के बारे में मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने अब तक देश में 79 लाख नल और 45 लाख सीवर के कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed