फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   34th meeting of the Working Mechanism for Consultation & Coordination on India-China Border Affairs

LAC: भारत-चीन सीमा मसलों पर WMCC की अहम बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति-सौहार्द की सामान्य स्थिति पर चर्चा

Wed, 23 Jul 2025 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 09:59 PM IST
सार

भारत और चीन ने बुधवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति की समीक्षा की और सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता के लिए बात आगे बढ़ाई। समीक्षा दिल्ली में परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की बैठक में की गई। विशेष प्रतिनिधि वार्ता का पिछला दौर दिसंबर में चीन में हुआ था।

विज्ञापन
34th meeting of the Working Mechanism for Consultation & Coordination on India-China Border Affairs
LAC - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 34वीं बैठक बुधवार को हुई। 23 जुलाई नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की सामान्य स्थिति पर संतोष जताया। बैठक में इस बात पर भी संतोष जताया गया कि सीमा पर शांति से द्विपक्षीय संबंध धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। 

विज्ञापन


33वीं बैठक के दौरान सुझाए गए उपायों पर विचार-विमर्श
डब्ल्यूएमसीसी की अहम बैठक में दोनों पक्ष स्थापित तंत्रों के माध्यम से राजनयिक और सैन्य स्तरों पर सीमा मामलों से संबंधित मुद्दों पर नियमित आदान-प्रदान और संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए। प्रभावी सीमा प्रबंधन को आगे बढ़ाने और शांति, सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों ने विशेष प्रतिनिधि वार्ता के पिछले (23वें) दौर और डब्ल्यूएमसीसी की 33वीं बैठक के दौरान सुझाए गए उपायों पर विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन


चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता ने विदेश सचिव से मुलाकात की
डब्ल्यूएमसीसी की बैठक में दोनों पक्षों ने इस साल के अंत में भारत में होने वाली भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता के अगले दौर की भी तैयारी की। चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता ने विदेश सचिव से मुलाकात भी की। विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता के लिए चीनी विदेश मंत्री वांग यी के भारत आने की उम्मीद है। वांग और एनएसए अजीत डोभाल इस वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed