फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   33% marks mandatory for high school pass

हाईस्कूल में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक ही अनिवार्य

Tue, 09 Oct 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
33% marks mandatory for high school pass

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक होने की अनिवार्यता की थी। यह राहत मार्च 2018 परीक्षा के लिए दी गई थी। इस तरह से विद्यार्थियों को पास होने के लिए लिखित परीक्षा और आंतरिक परीक्षा को मिलाकर 33 फीसदी की जरूरत थी। अब यही व्यवस्था 2018-19 सत्र के तहत मार्च में होने वाली परीक्षा में भी जारी रह सकती है। उल्लेखनीय है कि फरवरी में यह व्यवस्था बोर्ड ने सिर्फ एक साल के लिए लागू करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


सीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार इस संबंध में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी संभावना बहुत अधिक है कि लिखित और आंतरिक परीक्षा को मिलाकर 33 फीसदी लाने की अनिवार्यता जारी रहे। शैक्षणिक सत्र 2016-17 तक परीक्षा में 80 फीसदी और आंतरिक मूल्यांक के 20 फीसदी अंकों में अलग-अलग 33 फीसदी लाने पड़ते थे। सीबीएसई की इस साल के शुरुआत में हुई परीक्षा समिति की बैठक में इस नियम पर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद मार्च में एक साल के लिए इस व्यवस्था को लागू किया गया था। लेकिन इस बार भी विद्यार्थियों को इसी व्यवस्था का लाभ मिल सकता है। इस तरह से कोई विद्यार्थी यदि दोनों परीक्षा में कुल 33 फीसदी अंक हासिल कर लेता है तो वह पास माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed