फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3281 KV rooftop solar power plants will be installed in 16 CISF campuses, energy efficiency will save expenses

CISF: 16 सीआईएसएफ परिसरों में लगेंगे 3281 केवी के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट, यूं ऊर्जा दक्षता से बचेगा खर्च

Tue, 11 Feb 2025 02:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी (आरईएससीओ) मॉडल के तहत परियोजना के निष्पादन की जिम्मेदारी एनवीवीएन को सौंपी है।

विज्ञापन
3281 KV rooftop solar power plants will be installed in 16 CISF campuses, energy efficiency will save expenses
Solar Power Plant - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 'सीआईएसएफ' ने एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के साथ 11 राज्यों में स्थित 16 सीआईएसएफ परिसरों में 3281 किलोवाट के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए पावर परचेज समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) द्वारा इस वर्ष 31 अक्तूबर तक सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और संचालन शुरू करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
सीआईएसएफ के मुताबिक, यह समझौता चार सीआईएसएफ परिसरों अर्थात् आरटीसी अराकोणम (तमिलनाडु), महिपालपुर परिसर (दिल्ली), आरटीसी बहरोड़ (राजस्थान), 8वीं आ.वा. जयपुर (राजस्थान) में स्थापित 1990 किलोवाट क्षमता की मौजूदा परियोजनाओं के अतिरिक्त होगा। नए सोलर प्लांट स्थापित होने पर, सभी सीआईएसएफ परिसरों में कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 5271 किलोवाट तक पहुंच जाएगी। यह पहल भारत सरकार की ऊर्जा सुरक्षा और हरित भविष्य के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी (आरईएससीओ) मॉडल के तहत परियोजना के निष्पादन की जिम्मेदारी एनवीवीएन को सौंपी है। इस मॉडल के तहत, पूंजीगत व्यय निष्पादन फर्म, एनवीवीएन द्वारा वहन किया जाता है, जबकि विभाग को 25 वर्षों की संपूर्ण अनुबंध अवधि के लिए एक निश्चित टैरिफ दर पर केवल उत्पादित बिजली के लिए भुगतान करना होता है। एनवीवीएन द्वारा 31 अक्टूबर 2025 तक सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और संचालन शुरू करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सीआईएसएफ परिसरों में स्थापित होंगे सौर ऊर्जा संयंत्र 
-उत्तर प्रदेश

1. 5वां आरबी गाजियाबाद
2. एसएसजी ग्रेड. नोएडा
3. जीपी. मुख्यालय प्रयागराज

मध्य प्रदेश
1. प्रथम आरबी बड़वाहा
2. आरटीसी बड़वाहा

राजस्थान
1. 9वीं आरबी देवली
2. आरटीसी देवली

छत्तीसगढ़
1. तीसरा आरबी भिलाई
2. आरटीसी भिलाई

तमिलनाडु
1. चौथा आरबी शिवगंगा

झारखंड
1. द्वितीय आरबी रांची

कर्नाटक
1. 10वीं आरबी बेंगलुरु

बिहार
1. ईजेड-I मुख्यालय पटना

गुजरात
1. जीपी. मुख्यालय अहमदाबाद

ओडिशा
1. केआरटीसी मुंडाली

तेलंगाना
1. एनआईएसए हैदराबाद

सीआईएसएफ के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा की ओर यह बड़ा बदलाव जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली पर निर्भरता को काफी हद तक कम करेगा। सौर ऊर्जा, एक स्वच्छ, हरित और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। यह कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पारंपरिक बिजली दरों की तुलना में सौर ऊर्जा की कम टैरिफ दर, के कारण सीआईएसएफ को आने वाले वर्षों में काफी लागत बचत होगी। इसके अलावा, ये रूफटॉप सोलर प्लांट सीआईएसएफ परिसरों को विश्वसनीय, निर्बाध और स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे, जिससे ऊर्जा दक्षता और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। सीआईएसएफ पर्यावरण संरक्षण, लागत दक्षता और ऊर्जा खपत में आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित है, जिससे यह पहल भारत की स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed