फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   320 corrupt government employees retired prematurely

320 भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को समय से पहले किया गया सेवानिवृत्त

Thu, 05 Mar 2020 05:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
320 corrupt government employees retired prematurely
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह - फोटो : ANI

कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि बीते पांच वर्षों में 320 सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण समय से पहले सेवानिवृत्त किया गया। उन्होंने एक लिखित जवाब में बताया कि 27 फरवरी 2020 तक समूह क के 163 और समूह ख के 157 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें आईएएस, आईपीएस और आईफोएस के कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन

 सीआईसी, आईसी की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) और सूचना आयुक्त (आईसी) की नियुक्ति प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 16 दिसंबर को अपने आदेश में केंद्र सरकार को सीआईसी में खाली पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


इस वर्ष 11 जनवरी को सीआईसी सुधीर भार्गव के सेवानिवृत्त होने के बाद से सीआईसी का पद खाली है। सीआईसी में स्वीकृत 11 में से सूचना आयुक्त के पांच पद अभी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ प्रोटोकॉल तोड़ने की 29 शिकायतें आईं : केंद्र

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि बीते दो वर्षों में सांसदों ने प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 29 शिकायतें की हैं। कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इनमें सबसे अधिक 10 शिकायतें यूपी के सांसदों ने दीं। इसके अलावा प. बंगाल और राजस्थान से चार-चार शिकायतें आईं। ओडिशा, मध्य प्रदेश से दो-दो और आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ, और गुजरात से एक एक शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed