फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   32 years ago america missile hit iran plane 290 people lost their lives

32 साल पहले अमेरिकी मिसाइल ने गिराया था ईरान का विमान, 290 ने गंवाई थी जान 

Sat, 11 Jan 2020 10:30 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 11 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
32 years ago america missile hit iran plane 290 people lost their lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File photo
ईरान की यह हरकत पहली दफा नहीं है, जब किसी देश की सेना ने एक यात्री विमान को मार गिराया हो। इससे पहले ईरान के यात्री विमान ईरान एयर फ्लाइट 655 को तीन जुलाई 1988 के दिन अमेरिकी नौ सेना ने अपनी मिसाइल से निशाना बनाया था। उस दुखद हादसे में भी सभी सवार 290 यात्री मारे गए थे।
विज्ञापन


यह विमान तेहरान से दुबई के लिए उड़ा था। खास बात है कि जिस समय इसे निशाना बनाया गया वह फारस की खाड़ी में ईरान के ही जलक्षेत्र में अपने नियमित उड़ान मार्ग से ही गुजर रहा था। बांदर अब्बास अंतरराष्ट्रीय विमान अड्डे से उड़ाने भरने के बाद इस एयरबस ए300 जेट पर अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस विसेनेस पोत से गाइडेड क्रूजर मिसाइल दाग दी थी। बाद में अमेरिका ने बताया था कि उस समय अमेरिकी सैनिकों ने विमान को लड़ाकू जेट समझकर वार किया था।
विज्ञापन


ईरानी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया था

मरने वालों में 238 ईरानी, 16 क्रू सदस्य, 13 यूएई, 10 भारतीय, छह पाकिस्तानी, छह यूगोस्लावियाई और एक इटली के नागरिक थे। मृतकों में 66 बच्चे भी थे। अमेरिका ने इस घटना के लिए कभी माफी नहीं मांगी, केवल 6.18 करोड़ डॉलर बतौर मुआवजा ईरानी पीड़ित परिजनों को चुकाए थे। ईरान ने इस हमले पर डाक टिकट भी जारी किया था। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

बुश ने कहा, मैं माफी नहीं मांगूंगा।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण अमेरिका के तत्कालीन उपराष्ट्रपति एचडब्ल्यू बुश का बयान था। राष्ट्रपति रोनल्ड रीगन द्वारा घटना पर माफी मांगने के बावजूद साल 1988 में बुश ने कहा था कि वे इस घटना केे लिए अमेरिका की ओर से कभी माफी नहीं मांगेगे। उन्हें परवाह नहीं कि तथ्य क्या हैं, वे माफी मांगने वाले व्यक्ति नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed