{"_id":"6046b796a48433725829d678","slug":"32-lakh-elderly-getting-vaccinated-first-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine : सात दिन में 32 लाख बुजुर्गों ने ली टीके की पहली खुराक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine : सात दिन में 32 लाख बुजुर्गों ने ली टीके की पहली खुराक
Tue, 09 Mar 2021 05:18 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:18 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होते ही बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पिछले सात दिन में 32 लाख बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाया है। जबकि इनसे पहले 3 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगना शुरू हुआ था और अभी 33 दिन में 66 लाख का टीकाकरण हो चुका है। वहीं बुजुर्ग फ्रंटलाइन वर्करों के करीब 50 फीसदी तक सात दिन में ही पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देश में अब तक 2.09 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है। इनमें से 69.85 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहला और 35.47 लाख ने दूसरी डोज भी ली है। वहीं 66.09 लाख फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन ले चुके हैं जिनमें से 2.13 लाख ने दो-दो डोज लगवाकर कोर्स भी पूरा कर लिया।
विज्ञापन
वहीं बीते एक मार्च से अब तक 32 लाख बुजुर्गों ने पहली डोज ली है जिनकी आयु 60 या उससे अधिक है। वहीं 45 से 59 वर्ष की आयु के पहले से बीमार व्यक्तियों की बात करें तो 4.80 लाख ने पहली खुराक ली है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अब तक देश में करीब तीन करोड़ पंजीयन किए जा चुके हैं। इनमें से एक करोड़ पंजीयन बीते एक सप्ताह के दौरान हुए हैं। रोजाना देश में 30 हजार केेंद्रों पर वैक्सीन लगवाया जा रहा है। अब तक महिलाओं की भागेदारी सबसे अधिक देखने को मिल रही है। वैक्सीन लगवाने वालों में करीब 51 फीसदी महिलाएं हैं।
यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र में 20-20 लाख को लगा वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में 21 लाख से भी अधिक लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जा चुका है। जबकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र भी 20 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन देने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो चुके हैं। हालांकि कई राज्यों में अभी भी टीकाकरण को गति देना जरूरी है।
महिला दिवस पर बने पिंक बूथ, पूर्व स्वास्थ्य सचिव ने भी ली पहली डोज
महिला दिवस पर सोमवार को देश भर में पिंक बूथ बनाए गए। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों में बने पिंक बूथ पर महिलाओं को कोरोना का वैक्सीन दिया गया। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेकर टीकाकरण के प्रति विश्वास रखने की अपील लोगों से की।
भारत की प्रथम महिला ने लिया वैक्सीन
सोमवार को नई दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल आर आर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने भी वैक्सीन लगवाया। एक दिन पहले ही इसी अस्पताल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
महिला दिवस के अवसर पर सविता कोविंद ने वैक्सीन लेने के बाद देश की महिलाओं से वैक्सीन लगवाकर न सिर्फ खुद की बल्कि अपने परिवार और देश की रक्षा करने की अपील भी की।