फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300 crore cash seized in all over india by income tax department

देशभर में छापे में पकड़ी गई 300 करोड़ की नकदी, मिली 2900 करोड़ की बेनामी संपति

Fri, 16 Dec 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
300 crore cash seized in all over india by income tax department

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 8 नवंबर को की गई नोटबंदी की घोषणा के बाद देशभर में अवैध रकम और बेनामी संपति को पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। आयकर विभाग और विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा मारे गए 586 छापों में अभी तक कुल 300 करोड़ से ज्यादा की नकदी पकड़ी जा चुकी है जिसमें से 79 करोड़ रुपये 2000 हजार की नई मुद्रा के रूप में हैं। इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने अभी तक 2600 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपति का भी पता लगाया है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आयकर विभाग ने सबसे बड़ी रकम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बरामद की है जहां एक छापे में ही उसके हाथ 100 करोड़ की भारी भरकम नकदी लगी। 
विज्ञापन


विभाग के अनुसार तमिलनाडु से अभी तक कुल 140 करोड़ की नकदी पकड़ी जा चुकी है इसके अलावा 52 किलो सोना भी विभाग ने सीज किया है।

छापे के मामले में सबसे आगे तमिलनाडु, दिल्‍ली से भी बड़ी रकम बरामद

300 crore cash seized in all over india by income tax department

दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्‍ली से भी आयकर विभाग ने बड़ी नकदी बरामद की है। जहां एक वकील के ठिकानों से 14 करोड़ की नकदी बरामद की गई।

खास बात ये है कि लॉ फर्म चलाने वाले इस वकील ने बीते अक्टूबर में ही 125 करोड़ की बेनामी संपति घोषित की थी। दो हफ्ते पहले ही आयकर अधिकारियों  ने उसके बैंक खातों में पड़ी 14 करोड़ की रकम को बेनामी मानते हुए सीज कर दिया था।

इसके अलावा बीते बुधवार को आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे के पर्वती बैंक में 15 लॉकरों को सीज करते हुए उनकी जांच की थी। अधिकारियों के उस समय होश उड़ गए जब अगस्त में लिए गए लॉकरों में से 9.85 करोड़ की रकम बरामद हुई जिसमें से 8 करोड़ 2 हजार की नई नकदी के रूप में थे, बाकी नोट 100- 100 के थे।

इसके अलावा आयकर विभाग की टीम ने पुणे में ही एक अन्य छापे में 94.50 रुपये बरामद किए जिनमें से 80 लाख नई नकदी के रूप में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed