{"_id":"5b4a3bcc4f1c1b4f748b4b1f","slug":"30-people-missing-after-boat-recedes-in-gautami-river-of-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र के गौतमी नदी में नाव पलटने से 30 लोग लापता, पुल के खंबे से टकराने के कारण हुआ हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र के गौतमी नदी में नाव पलटने से 30 लोग लापता, पुल के खंबे से टकराने के कारण हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Updated Sun, 15 Jul 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की गौतमी नदी में शनिवार शाम को एक नाव पलट जाने के कारण उसमें सवार करीब 30 लोग डूब गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, इनमें से 23 को बचा लिया गया, जबकि 7 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नाव में अधिकतर छात्र सवार थे। गोदावरी नदी की सहायक नदी गौतमी में सालादीवारी पलेम से पासुवूलांखा जा रही नाव के निर्माणाधीन पुल के खंबे से टकराने के कारण ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
नदी में बाढ़ के कारण पानी लहरें ले रही थी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वो खंबे से टकराकर पलट गई। कुछ छात्रों ने खंबे पर चढ़कर खुद को बचा लिया, जबकि करीब 20 लोगों को मछुआरों, स्थानीय ग्रामीणों व पुल निर्माण में काम कर रहे कर्मचारियों ने बचा लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय और राज्य की डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के बचाव दल राजामहेंद्रवरम और विशाखापत्तनम से मौके पर भेजे गए हैं। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एन. चीना राजप्पा खुद बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन